"महिने में पंद्रह इतवार / प्रभुदयाल श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:33, 11 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
महिने में कम से कम आएं
हे भगवन पंद्रह इतवार |
पता नहीं क्यों सात दिनों में ,
बस इतवार एक आता |
छ: दिन का बहुमूल्य समय तो ,
शाळा में ही धुल| जाता |
ऐसे में कैसे चल पाये ,
खेल कूद का कारोबार |
शाळा एक दिवस लग जाए ,
दिवस दूसरे छुट्टी हो|
रोज रोज पढ़ने लिखने से,
कैसे भी हो कुट्टी हो |
एक -एक दिन छोड़ हमेशा ,
हम छुट्टी से हों दो चार |
पढ़ना लिखना बहुत जरूरी ,
बात सभी ने मानी है |
खेल कूद भी है आवश्यक ,
कहते ज्ञानी ध्यानी हैं |
खेल कूद से ही तो बनता ,
सच में स्वस्थ सुखी परिवार |
पढ़ें एक दिन ,खेल एक दिन,
यह विचार कितना अच्छा ,
इस विचार से झूम उठेगा ,
इस दुनियां का हर बच्चा |
बच्चों का भी कहना मानों ,
बच्चों का ही तो संसार |