भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खंभों पर सूरज हैं बने हुए / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:15, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

सोने की चौकी है
         रेशमी चँदोवा है
खंभों पर सूरज हैं बने हुए
    शहजादे बैठे हैं तने हुए
 
ऊँचे आकाशों तक
गुंबज की चोटी है
मीनारें उजली हैं
परछाईं छोटी है
 
दूधिया हवेली में
   कीचड़ से हाथ सभी सने हुए
 
सारे गलियारों में
जगह-जगह पहरे हैं
हत्यारे छिपे हुए
तहखाने गहरे हैं
 
गद्दी की उलत-पलट
    देख रहे अँधियारे घने हुए