भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सुग्गा क्या बोले / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:15, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

सुग्गे की चोंच मढ़ी सोने से
                      सुग्गा क्या बोले
 
चाँदी का पिंजरा है
मोती की झालर है
पहरे हैं
पंखों के कटने का डर है
 
पैरों में हीरे की झाँझर है
                      सुग्गा क्या डोले
 
सुग्गे के लाड़ बड़े
दूध-भात खाता है
रानी को
परजा के गीत
वह सुनाता है
 
अंधे शहजादे हैं - भेद यह
                   कैसे वह खोले