भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दिन हैं मनुहारों के / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:22, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

रानी की पालकी सलोनी है
                    शोर हैं कहारों के
                    दिन हैं मनुहारों के
 
अँबुआ के नीचे हैं
धूप-छाँव के नाज़ुक हिस्से
तुरही दोहराती है
कटे हुए बरगद के किस्से
 
बस्ती के आसपास जलसे हैं
                      रोज़ इश्तिहारों के
                      दिन हैं मनुहारों के
 
पलटन है पहरे पर
सूरज की खोज-खबर ज़ारी है
उखड़े पिछले पड़ाव
अगले की पूरी तैयारी है
 
झंडे हैं लगे हुए खेतों पर
                      नकली व्यवहारों के
                      दिन हैं मनुहारों के