भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"और नदी लौट गयी / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:35, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

पत्थर के महलों की बात हुई
                  और नदी लौट गयी
 
राजा के रथ गुज़रे
रह-रह पुल काँप गये
रेतीले घाटों पर
नहा रहे साँप नये
 
दिन भर ज़हरीली बरसात हुई
                   और नदी लौट गयी
 
चाँदी के सिक्कों में
पानी की धार बिकी
प्यास बढ़ी -
जली हुई साँसें
कुछ और सिंकीं
 
बेमौसम ख़ुशबू की मात हुई
                और नदी लौट गयी
 
अंधे गलियारों में
हिरण सभी कैद हुए
रोगी शहज़ादे भी
परजा के बैद हुए
 
सूरज के रहते ही रात हुई
                और नदी लौट गयी