भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक जमींदोज़ शहर / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:35, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

एक ज़मींदोज़ शहर
 
लोग यहाँ रहते थे
कैसे थे
कौन कहे
गुंबज थे
लंबे गलियारे थे
सभी ढहे
 
ऊँची मीनारों पर
      बरपा था कौन कहर
 
चाँदी के महलों में
परियों के किस्से थे
रिश्ते थे
नाते थे
बँटवारे- हिस्से थे
 
चौखट पर बजती थी
       शहनाई आठ पहर
 
झगड़े थे
झंझट थे
खूनी तहखाने थे
अपने ही लोगों के
चेहरे अनजाने थे
 
भूखे थे - प्यासे थे
       पीते थे रोज़ ज़हर