भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"खेल नया:आखेट / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:36, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

खेल नया
मृगछौने शामिल हैं अपने आखेट में
 
जादू के जंगल में
पाँव सभी बँधे हुए
अनुभवी शिकारी के
दाँव सभी सधे हुए
 
मीठी है चंदन की बीन बड़ी
                            तेज छुरे टेंट में
 
सूखे जल-ताल-कुएँ
प्यासे हैं घर सारे
कंधे पर जाल लिये
फिरते हैं मछुआरे
 
मोती की मीनारें -
     झील छिपी मछली के पेट में
 
काँच के किले ऊपर
चौकी है सपनों की
गैरों के हिस्से हैं
जायदाद अपनों की
 
धूप थकी
बूढ़े आकाश दिए राजा ने भेंट में