भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पंख रुके भरे-भरे ताल / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:23, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

इन्द्रधनुष की
सुन कर बात
ठहर गयी बगुलों की पाँत
 
पंख रुके
ठिठक गये
भरे-भरे ताल
चौंक गये
जल-डूबे
मछुए के जाल
 
पूछ रहे मछली से
           पानी की जात
 
पेड़ों ने छुए
धुले भीगे आकाश
खेतों ने
आह भरी
और कहा - काश
 
आती कुछ देर बाद
        पगली यह रात