भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चुपके से पेड़ / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:23, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

कभी-कभी
चुपके से हँसते हैं पेड़
 
धूप गुदगुदाती है
जब उनकी बाँह
फैलाते वे अपनी
तब ठंडी छाँव
 
खुश होते
दुबली पगडंडी को छेड़
 
जंगल में रात-रात
तारों के पास
बैठे वे बुनते हैं
सुख के अहसास
 
सहलाते
सपनों से ओस-सिंची मेड़