भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चौमुख जोत जले / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:23, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
घर दमके
उजले आँगन में
चौमुख जोत जले
सूरज-चंदा खड़े दुआरे
गौरा मांग भरे
फूली-फूली फिरे बहुरिया
चौखट दीप धरे
भरे कोठारे
धूप-छाँव से
पिछले पुन्न फले
अम्मा-बाबू की असीस है
देवी के जापे
अँजुरी सरसों
हुए बरोठे सतिये के छापे
तुलसी मैया
पुरें मनौती
सारे कष्ट टलें