भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अलगनी पर धूप के टुकड़े / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:24, 13 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण

अलगनी पर
धूप के टुकड़े टँगे हैं
कुछ पराये-अज़नबी हैं
             कुछ सगे हैं
 
ओस-भीगे
और अलसाये सबेरे
बीच की दीवार से
लटके अँधेरे
 
आँख-मींचे देखते हैं
           अधजगे हैं
 
छाँव में लेटे हरेपन
काँपते हैं
रात-दिन की दूरियों को
नापते हैं
 
कुछ खुले हैं
  और कुछ चेहरे रँगे हैं