भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सड़क की छाती पर चिपकी ज़िन्दगी २ / शैलजा पाठक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शैलजा पाठक | |रचनाकार=शैलजा पाठक | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी | + | |संग्रह=मैं एक देह हूँ, फिर देहरी / शैलजा पाठक |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
15:13, 21 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
हम मानते हैं
तुम मिले हों एक बंजर
धरती पर घने छांव से
कुछ पल तुम्हारे पास
रुकी तो लगा अंकुर पनपता है
पत्थरों पर भी
होती है उनमें भी जीने की चाह
स्पर्श की बूंदें
रोपती हैं बीज उनमें
और फूटती है ज़िन्दगी
पत्थरों के ओर-छोर से।