भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रोये कोई / कमलेश द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:29, 24 दिसम्बर 2015 के समय का अवतरण
दर्द किसी का रोये कोई.
बोझ किसी का ढोये कोई.
जागे कोई बस इस गम में-
सेज किसी की सोये कोई.
कितना मुश्किल है ये सहना-
खेत किसी का बोये कोई.
ऐसे रिश्ते को क्या कहिये-
दाग किसी का धोये कोई.
सोचो ऐसा क्यों होता है-
याद किसी की खोये कोई.