भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"खड़ी हुई है धूप लजाई / प्रदीप शुक्ल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रदीप शुक्ल |अनुवादक= |संग्रह=अम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=प्रदीप शुक्ल | |रचनाकार=प्रदीप शुक्ल | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह=अम्मा रहतीं गाँव में | + | |संग्रह=अम्मा रहतीं गाँव में / प्रदीप शुक्ल |
}} | }} | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} |
02:02, 14 जून 2016 के समय का अवतरण
खड़ी हुई है धूप लजाई
घर के आँगन में
आलस बिखरा
हर कोने में
दुबकी पड़ी रजाई
भोर अभी कुहरे की चादर
में बैठी शरमाई
एक अबोला
पसरा है
घर के हर बासन में
अनबुहरा घर
देख रहा है
अम्मा का बिस्तर
पड़ी हुई हैं अम्मा, उनको
तीन दिनों से ज्वर
चूल्हा सोया
पड़ा हुआ
ढीले अनुशासन में
उतरी है गौरैय्या
आकर
चूं चूं चूं बोली
आहट सुन कर सोये कुत्ते
ने आँखें खोली
दबे पाँव सन्नाटा भागा
आनन फानन में
खड़ी हुई है धूप लजाई
घर के आँगन में