भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सौन्दर्य - 3 / प्रेमघन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:25, 18 अगस्त 2016 के समय का अवतरण

लखत लजात जलजात लोचननि जासु,
होत दुति मंद मुख चंदहि निहारी है।
रति मैं रतीहू राती जाकी न विरंचि रची,
सची मेनका मैं ऐसी सुन्दरी सुघारी है॥
नागरी सकल गुन आगरी सुजाकी छवि,
लखि उरबसी उरबसी सोच भारी है।
बेगि बरसाय रस प्रेम प्रेमघन आय,
तो पैं बनवारी वारी बरसाने वारी है॥