भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आपकी इक झलक देखकर प्यार की वो नज़र हो गया / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> आप...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
 
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|संग्रह=
+
|संग्रह=आईना-दर-आईना / डी. एम. मिश्र
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

11:47, 2 जनवरी 2017 के समय का अवतरण

आपकी इक झलक देखकर प्यार की वो नज़र हो गया
पाँव रखा जहाँ आपने हुस्न का वो शहर हो गया।

चाँदनी -सा बदन आपका संगमरमर तराशा हुआ
सुर्ख्र होठों को जिसने छुआ झूमकर गुलमुहर हो गया।

ये समाँ , ये घनी बारिशें देखकर बिजलियों की चमक
मेघ-सा मन जो उड़ने लगा इन्द्रधनुषी जिगर हो गया।

फूल-कलियाँ सितारे जवाँ रासलीला के दिन आ गये
कृष्ण के रंग में जो रँगा गुनगुनाकर भ्रमर हो गया।

वो करिश्मा हुआ है यहाँ होशवालों की नीदें उड़ीं
एक साधू सुना आजकल आपका हमसफ़र हो गया।