भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"असफल हों या सफल हों, पर आस मर न जाये / डी.एम.मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> अस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

16:12, 9 जनवरी 2017 का अवतरण

असफल हों या सफल हों, पर आस मर न जाये
हों तृप्त किन्तु ध्यान रहे प्यास मर न जाये।

लाखों हैं फूल खिलते, लाखों हैं रोज़ झरते
यह चक्र है नियति का मधुमास मर न जाये।

फ़ितरत है आदमी की छूना बुलंदियों को
इतना ख़याल रखना एहसास मर न जाये।

दुनिया का यह चलन है, दुनिया चलेगी यूँ ही
धोखे हज़ार हों , पर विश्वास मर न जाये।

क्या टूटने के डर से बनते नहीं खिलौने
हम तों मरें हमारा इतिहास मर न जाये।