भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अभियोग-पत्र / तरुण" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर खंडेलवाल 'तरुण' |अनुवादक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:32, 20 मार्च 2017 के समय का अवतरण
यह नहीं है आकाश-
जिसमें जड़ा हो चाँद,
जिसमें जड़ा हो सूरज,
जिसमें जड़े हों नक्षत्र!
यह तो है-
प्रभात के पक्षियों के
असंख्य मेल-बेमेल से स्वरों में
हर सवेरे आश्वस्त,
वचन भंग से संत्रस्त,
गुलेल आहत चिड़िया सी-
लहूलुहान,
जाग उठ्ठी फण उठाई जनता का-
आततायी सत्ता के नाम
तुरन्त जवाबदेही के लिए
डंकों से लिखा
खुला, हस्ताक्षरित
अभियोग पत्र!
यह नहीं है आकाश-
जिसमें जड़ा हो चाँद,
जिसमें जड़ा हो सूरज,
जिसमें जड़े हों नक्षत्र!
1981
