भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रेम साहिल के नाम / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 27: पंक्ति 27:
  
 
घुप अन्धेरा चारसू है सोज़ लेकिन फ़ितरतन<ref>स्वाभाविक रूप से</ref>
 
घुप अन्धेरा चारसू है सोज़ लेकिन फ़ितरतन<ref>स्वाभाविक रूप से</ref>
क़तराक़तरा नूर<ref>प्रकाश</ref> का पलकों से चुनता जाय है॥
+
क़तरा-क़तरा नूर<ref>प्रकाश</ref> का पलकों से चुनता जाय है॥
  
 
1987-2017
 
1987-2017
 
{{KKMeaning}}
 
{{KKMeaning}}
 
</poem>
 
</poem>

18:17, 2 अप्रैल 2017 के समय का अवतरण

(यह गजल प्रेम साहिल के नाम)

हौले-हौले ग़म की बदली दिल पे छाती जाए है।
देखना है नाउमीदी और क्या दिखलाए है॥

यास<ref>निराशा</ref> की बे ग़ैरती हमसे बयाँ होती नहीं
चुपके-चुपके दिल के ख़ाली जाम में ढल जाए है।

दिन ढला तो दिल के अन्दर भी अन्धेरा छा गया
है कोई धुन्दला इशारा जो न समझा जाए है।

एक आँधी है जो रुकने का नहीं लेती है नाम
एक नारा है जो कानों से न झेला जाए है।

शोरो-शर से भर गए यारो ज़मीनो-आस्माँ
अब तो ये मंज़र भी आँखों से न देखा जाए है।

ऐसे वीराने में फिर एक बार आएगी बहार
इस तसव्वुर से तबीयत बेतरह घबराए है।

घुप अन्धेरा चारसू है सोज़ लेकिन फ़ितरतन<ref>स्वाभाविक रूप से</ref>
क़तरा-क़तरा नूर<ref>प्रकाश</ref> का पलकों से चुनता जाय है॥

1987-2017

शब्दार्थ
<references/>