भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हम्माद फ़ारुक़ी के लिए / कांतिमोहन 'सोज़'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |संग्रह=दोस्तों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatGhazal‎}}‎
 
{{KKCatGhazal‎}}‎
 
<poem>
 
<poem>
''(यह ग़ज़ल हम्माद फ़ारुक़ी के लिए)'''
+
'''(यह ग़ज़ल हम्माद फ़ारुक़ी के लिए)'''
  
 
याद की बदली रिमझिम-रिमझिम।
 
याद की बदली रिमझिम-रिमझिम।

19:15, 2 अप्रैल 2017 के समय का अवतरण

(यह ग़ज़ल हम्माद फ़ारुक़ी के लिए)

याद की बदली रिमझिम-रिमझिम।
दर्द की बिजली चमचम-चमचम।

कल की दुहाई क्या देता है
पल में बदल जाता है मौसम।

कल थे अन्धेरे रौशन-रौशन
आज सवेरे मद्धम-मद्धम।

झेल चुके हैं हम भी रफ़ीक़ों
लाख बलाएँ लाख तलातुम।

कल का फ़साना झूम झमाझम
आज का नग़्मा धूम धमाधम।

यार ग़ज़ब की शै है ये धरती
सौ-सौ जन्नत एक जहन्नुम।

सोज़ इसी का नाम है दुनिया
किसको सज़ाएँ किसके जरायम।

2002-2017