भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तुम्हारी आँख के बादल / हेमन्त शेष" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त शेष |संग्रह=अशुद्ध सारंग / हेमन्त शेष }} तुम्हार...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:01, 28 मई 2008 के समय का अवतरण
तुम्हारी आँख के बादल
और गर्भवती धरती की नमी के लिए
जब रास्ते
शब्दों से निकलना शुरू होंगे
तभी होगी सुबह।
अर्थों के शिशु।
सूरज के घोड़े।
रोशनी की चिड़िया।
हैं सब समाए हुए सदियों से
सिर्फ़ शब्द की आँख में।