भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"देखते देखते उतर भी गये / फ़िराक़ गोरखपुरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |

पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||

− | + | [[Category:ग़ज़ल]] | |
देखते देखते उतर भी गये
| देखते देखते उतर भी गये

उन के तीर अपना काम कर भी गये

| उन के तीर अपना काम कर भी गये

01:58, 3 सितम्बर 2008 का अवतरण
देखते देखते उतर भी गये
उन के तीर अपना काम कर भी गये
हुस्न पर भी कुछ आ गये इलज़ाम
गो बहुत अहल-ए-दिल के सर भी गये
यूँ भी कुछ इश्क नेक नाम ना था
लोग बदनाम उसको कर भी गये
कुछ परेशान से थे भी अहल-ए-जुनूंन
गेसु-ए-यार कुछ बिखर भी गए
आज उन्हें मेहरबान सा पाकर
खुश हुए और जी में डर भी गए
इश्क में रूठ कर दो आलम से
लाख आलम मिले जिधर भी गये
हूँ अभी गोश पुर सदा और वो
ज़ेर-ए-लब कह के कुछ मुकर भी गये