"दिल का जख्म / कृष्णभूषण बल / सुमन पोखरेल" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
Sirjanbindu (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=कृष्णभूषण बल |
|अनुवादक=सुमन पोखरेल | |अनुवादक=सुमन पोखरेल | ||
|संग्रह= | |संग्रह= |
09:43, 25 मई 2017 का अवतरण
किस हवा ने उडाया इस तरह
कि सूखे पत्तों की तरह पानी पे तैर रहा हूँ।
जल्दबाज़ी का किस सैलाब ने बहा डाला इस तरह
कि अपनों को देखते हुए बह रहा हूँ।
छोटी-सी लहर भी बहा सकती है मुझे
कोई जाल चाहिए ही नहीं !
जो भी लगा सकेगा गर्दन पे काँटे मुझे
जाल चाहिए ही नहीं !
फिर भी साजिशों के काले हाथ
गर्दन मरोड़ने के लिए तैनात किए हुए हैं
फिर भी उन सभी का पहाड़ बना के सुरंग खोदने के लिए
कुछ नज़रें उठी हुई हैं।
किस वसन्त पे पतझड़ बुलाकर
मुरझाए होंगे वे मेरे निर्दोष फूल
किस राह को भूल कर
चले होंगे वे मेरी उदास नज़रे !
जाने, और कितने दिन परदेश में जीना होगा इस तरह
पहाड़ से गिरा हुआ पत्थर ही होने पे भी
कहीं रुकने की कोई जगह होती शायद।
दिल ही तो है इन्सान का,
नाजुक है
इसे अब कहाँ ले जा कर रखना होगा ?