भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जल है तो अब प्यास नहीं / आनंद कुमार द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी }} {{KKCatGhazal}} <poem> तू...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी | + | |रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी |
+ | |अनुवादक= | ||
+ | |संग्रह=फुर्सत में आज / आनंद कुमार द्विवेदी | ||
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
10:32, 17 जून 2017 के समय का अवतरण
तू जो मेरी आस नहीं है
जीने का अहसास नहीं है
यद्यपि कुछ संत्रास नहीं है
पर वैसा उल्लास नहीं है
जाने उसको क्या प्यारा हो
कुछ भी मेरे पास नहीं है
यूँ तो दुनिया भर के रिश्ते
लेकिन कोई ख़ास नहीं है
भागीरथी नहीं हर नदिया
हर पर्वत कैलाश नहीं है
कैसा सपना दूं आँखों को
अब ये ही विश्वास नहीं है
मृगमरीचिका जीवन बीता
जल है तो अब प्यास नहीं है
खोजूँ मैं ‘आनंद’ कहाँ पर
जब वो खुद के पास नहीं है