भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आनंद मजहबों में सुकूँ मत तलाश कर / आनंद कुमार द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी }} {{KKCatGhazal}} <poem> जब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= आनंद कुमार द्विवेदी | + | |रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी |
+ | |अनुवादक= | ||
+ | |संग्रह=फुर्सत में आज / आनंद कुमार द्विवेदी | ||
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
10:33, 17 जून 2017 के समय का अवतरण
जब तक है जाँ बवाल हैं सारे जहान के,
कितने ही ख़्वाब देख लिये इत्मिनान के।
ऐ जिंदगी ठहर तू जरा , सोच के बता ,
कब हो रहे हैं ख़त्म ये दिन, इम्तिहान के ।
दुनिया के गलत काम का अड्डा बना रहा,
हम चौकसी में बैठे रहे जिस मकान के ।
जो अनसुने हुए हैं उसूलों के नाम पर,
मेरे लिए वो स्वर थे सुबह की अज़ान के ।
तेरे लिए भी ग़ैर हैं, खुद के ही कब हुए
ना हम ज़मीन के रहे, न आसमान के ।
‘आनंद’ मजहबों में सुकूँ मत तलाशकर,
झगड़े अभी भी चल रहे गीता कुरान के ।