भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यहाँ हर इंसान से लिपटी हुई तन्हाइयां / आनंद कुमार द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:42, 17 जून 2017 के समय का अवतरण

मेरे जिस्मो जान से लिपटी हुई तन्हाईयाँ,
हैं दिले-नादान से लिपटी हुई तन्हाईयाँ |

टूटते इन्सान को ये तोड़ देतीं और भी,
प्यार के परवान से लिपटी हुई तन्हाईयाँ |

एक खंजर की तरह अहसास में चुभती रहें,
मेरे गिरहेबान से लिपटी हुई तन्हाईयाँ |

झनझनाकर टूटता हूँ कांच की मानिंद मैं,
मुस्कराती शान से, लिपटी हुई तन्हाईयाँ |

मुझमे इन तन्हाइयों में फर्क है बारीक सा,
मेरी हर पहचान से लिपटी हुई तन्हाईयाँ |

आज कल ‘आनंद’ है, तन्हाइयों के देश में,
यहाँ हर इंसान से लिपटी हुई तन्हाईयाँ |