भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सोच समझ कर करना / आनंद कुमार द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आनंद कुमार द्विवेदी |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:41, 17 जून 2017 के समय का अवतरण

किसी को प्यार करो सोच समझकर करना,
दिल-ए-बेजार करो, सोच समझकर करना !

इश्क सुनता है भला कब नसीहतें किसकी ?
हज़ार बार करो, सोच समझ कर करना  !

एक लम्हा है जो गुजरा तो फिर न आएगा ,
जो इंतजार करो, सोच समझ कर करना  !

प्यार की हद से गुजरने की बात करते हो ,
हदें जो पार करो, सोच समझ कर करना  !

जानलेवा तेरी नज़रों को, लोग कहते हैं ,
जो कोई वार करो, सोच समझ कर करना  !

मैंने ‘आनंद’ के देखे हैं, अनगिनत चेहरे,
जो ऐतबार करो , सोच समझ कर करना  !