"दुकूल तुम्हारा क्या लहराया / गिरधारी सिंह गहलोत" के अवतरणों में अंतर
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरधारी सिंह गहलोत |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 27: | पंक्ति 27: | ||
किलक उठा लो सारा तन मन | किलक उठा लो सारा तन मन | ||
दर्पण देख तुम्हे शर्माया | दर्पण देख तुम्हे शर्माया | ||
− | + | परछाई ने छेड़े गीत | |
दुकूल तुम्हारा… | दुकूल तुम्हारा… |
14:00, 28 जून 2017 के समय का अवतरण
दुकूल तुम्हारा क्या लहराया
पुरवाई ने छेड़े गीत
शरद चांदनी की रातों में
खोये हुए थे हम बातों में
प्रीत के अनुपम खेलों की
उन मधुर सुहानी शह मातों में
तभी अचानक कुछ रुक रुक कर
कुसुमलता सा किंचित झुककर
चन्दन तन ये क्या अलसाया
अंगड़ाई ने छेड़े गीत
दुकूल तुम्हारा...
रूप तुम्हारा जिसने निहारा
अपना सर्वस तुम पर हारा
तुम भी तो अनभिज्ञ नहीं हो
सुन्दरतम हर अंग तुम्हारा
दर्पण में देखा जब यौवन
किलक उठा लो सारा तन मन
दर्पण देख तुम्हे शर्माया
परछाई ने छेड़े गीत
दुकूल तुम्हारा…
मेरी कल्पना मेरी सरगम
मेरी जीवन नद का संगम
एक तुम्ही तो हो बस जानम
मेरी खुशियां मेरा हर गम
तेरा दर्शन मेरा जीवन
तेरा चिंतन मेरा अर्चन
ध्यान तुम्हारा जब जब आया
तन्हाई ने छेड़े गीत
दुकूल तुम्हारा क्या लहराया
पुरवाई ने छेड़े गीत