भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्यार होता है हर कहानी में / डी.एम.मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:58, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण

प्यार होता है हर कहानी में
नदी अच्छी लगे रवानी में।

उम्र का भी कुसूर होता है
भूल हो जाती है जवानी में।

उसने माँगा था कोई नज़राना
ले गया दिल मेरा निशानी में।

झील में पाँव उतारा उसने
लग गयी आग जैसे पानी में।

बुझ गयी प्यास मिट गयी हसरत
फिर रखा क्या है जिंदगानी में।