भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दूर कहीं बांसुरी बजाता है / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=रामनरेश पाठक | |रचनाकार=रामनरेश पाठक | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=एक गीत लिखने का मन / रामनरेश पाठक |
}} | }} | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} |
17:16, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण
रात है, मौन हैं, सन्नाटा है
दूर कहीं बांसुरी बजाता है
झील, चांदनी, हवा, तनिक सुनकी
नाव डमन सी तैरे बह बहकी
गाता है, क्रौंच है, अघाता है
दूर कहीं बांसुरी बजाता है
रतिक सुगबुगी ज़वा, क्षणिक सिहरी
देह ध्रुपद-सी सैरे री हहरी
प्राण है, सौंध है, कँपाता है
दूर कहीं बांसुरी बजाता है
आग लीलती, अवा, अधिक जलती
और कामायनी बुनकर पढ़ती
रास है, नृत्य है, नचाता है
दूर कहीं बांसुरी बजाता है