भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रूप बदलकर एक टाँग पर खड़ा मगर है / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

15:18, 8 जुलाई 2017 का अवतरण

रूप बदलकर एक टाँग पर खड़ा मगर है।
बगुले की तालाब पे लेकिन बुरी नज़र है।

मुँह में अपने आप निवाला आ जाता है,
बड़ी सुरक्षित कुर्सी पर बैठा अजगर है।

अंधे राजा के सब पहरेदार सो गये,
प्रजा सजग है धोख में दरबार मगर है।

गाँव छज्ञेड़कर अपना मैं यह कहाँ आ गया,
पुठपाथों पर जगह नहीं सम्पन्न शहर है।

मँहगाई की मार झेलता आम आदमी,
बड़े लोग तो खुश हैं उन पर कहाँ असर है।