भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आज मौसम ने शरारत फिर किया / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

16:27, 13 जुलाई 2017 का अवतरण

आज मौसम ने शरारत फिर किया।
फिर बहाने से किसी ने छू लिया।

आपके खंज़र को भी सजदा किया,
नोक पर सीधे कलेजा रख दिया।

मुस्कराकर हाल पूछा आपने,
ठीक है, मैंने भी हँसकर कह दिया।

हुस्न वालों की गली है सोचकर,
पत्थरों के डर से सर को ढँक लिया।