भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बाग़ वही, बुलबुल भी वही मगर फ़साना बदल गया / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | बाग़ वही, बुलबुल भी वही मगर | + | बाग़ वही, बुलबुल भी वही मगर अफ़साना बदल गया। |
यार पुराना नये ज़माने से भी आगे निकल गया। | यार पुराना नये ज़माने से भी आगे निकल गया। | ||
17:07, 18 जुलाई 2017 का अवतरण
बाग़ वही, बुलबुल भी वही मगर अफ़साना बदल गया।
यार पुराना नये ज़माने से भी आगे निकल गया।
दुनिया की तस्वीर बदलनें बड़े जुनूँ से निकला था,
सीधा कुएँ में गिरता ये तो ठोकर खाकर सँभल गया।
मन में जितने भी गुबार हों सब मौसम के नाम करो,
ठंडी - ठंडी हवा चली है पत्ता - पत्ता बदल गया।
बहुत मनाया मैंने लेकिन नहीं पसीजा पत्थर दिल,
अपनी बारी आयी बनकर मोम का पुतला पिघल गया।