भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अगर बाँटने निकलो जग का ग़म / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=उजाले का सफर /...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

15:00, 5 अगस्त 2017 का अवतरण

अगर बाँटने निकलो जग का ग़म।
तो अपना दुख भी हो जाये कम।

दुनिया से उम्मीद रखो उतनी,
जितने से सम्बन्ध रहे कायम।

इस आँसू से जग का दुख सींचो,
तपते मौसम को कर दो कुछ नम।

मुक्त आप हर चिंता से हो जांय,
सिर्फ़ त्याग दें अपना आप अहम।

खिड़की खेालो तो प्रकाश आये,
भीतर का छँट जाये सारा तम।