भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धरा का अँधेरा भगाओ तो जानें / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=उजाले का सफर /...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

15:11, 5 अगस्त 2017 का अवतरण

धरा का अँधेरा भगाओ तो जानें।
दिलों में उजाला बढ़ाओ तो जानें।

बहुत दूर से वो महल जगमगाता,
दिये को किरासिन जुटाओ तो जानें।

समन्दर की तारीफ़ भी कोई तारीफ़,
नहर सूखने से बचाओ तो जानें।

विधायक बदलने से कुछ भी न होगा,
सियासत बदलकर दिखाओ तो जानें।

ज़मीं को जहां तक भी चाहो उठा लो,
गगन एक रत्ती झुकाओ तो जानें।