भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दुविधा पर जीवन है मस्ती पर चाँदनी / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=आईना-दर-आईना /...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(कोई अंतर नहीं)

15:16, 19 अगस्त 2017 का अवतरण

दुविधा पर जीवन है मस्ती पर चाँदनी।
दामन भर अँधियारा मुट्ठी भर चाँदनी।

आना जब उसको था मेरे ही दामन तक,
फिर कैसे भटक गयी पास आकर चाँदनी।

कब आये, कब जाये किसको मालूम है,
धोखा भी दे जाती है अक्सर चाँदनी।

सपने था पाल रहा मन में यह बरसों से,
मुझ से भी तो बोले दो आखर चाँदनी।

उसमें वो रंगत है, रंगत में जादू है,
प्राणों को मेरे कर देती तर चाँदनी।