भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इज़्ज़तपुरम्-28 / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=इज़्ज़तपुरम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:01, 18 सितम्बर 2017 के समय का अवतरण

कल की दुर्घटना
मन-प्राण पर
उसके पक्का
बिठा गयी-

बाली उम्र की दहलीज से
अग्रगामी मार्ग
सँकरा ही नहीं खतरनाक भी है

बहशी दृष्टि में
मजे की चीज
सभ्यता के
शब्दों में
नारी सतीत्व
सॅजो पाना
कठिन है

व्यापकता का नारा है
सामना संकीर्णता से है