भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आविर्भाव / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:46, 22 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण

बगीचों में जग रही है
कृष्णचूड़ा

निकटतम अवस्त्रा प्रकृति
तंद्रिल नृत्यरता है
संस्कृति

हथकरघे पर किकुरी लगाए
सो गए हैं लोग

चांदनी लोकगीत गाती है

एक अंधा गहरा कुआँ बुलाता है

उपासना के
ऋक, साम, यजु:, अथर्व स्वरों में
कुछ ढूंढते फिर रहे हैं पृथ्वीपुत्र

अभी-अभी उठेगा एक ज्ञान
और
एक नया दर्शन जन्म लेगा