भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आविर्भाव / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:46, 22 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण
बगीचों में जग रही है
कृष्णचूड़ा
निकटतम अवस्त्रा प्रकृति
तंद्रिल नृत्यरता है
संस्कृति
हथकरघे पर किकुरी लगाए
सो गए हैं लोग
चांदनी लोकगीत गाती है
एक अंधा गहरा कुआँ बुलाता है
उपासना के
ऋक, साम, यजु:, अथर्व स्वरों में
कुछ ढूंढते फिर रहे हैं पृथ्वीपुत्र
अभी-अभी उठेगा एक ज्ञान
और
एक नया दर्शन जन्म लेगा