भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अपराध-बोध/ रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह=मै...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:46, 22 अक्टूबर 2017 के समय का अवतरण
सत्य, प्रकाश और अमृत से डरे
लोगों से आपोहित काल
असत्, तम और मृत्यु के
कोलाहल से विद्ध दिक्
प्रार्थना और युद्ध के बीच
प्रवरण अनिवार्य है अब
और चुप रह जाना
महान अपराध