भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पानी और पत्थर / इंदुशेखर तत्पुरुष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:15, 19 नवम्बर 2017 के समय का अवतरण

पानी और पत्थर
चल पड़े साथ
बहते-बहते पत्थर
थक कर चूर-चूर
पसर गया अधबीच में।

पानी ने वहीं
पहुंचकर लिया दम
जहां उसे जाना था।