भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अभयारण्य / इंदुशेखर तत्पुरुष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

10:32, 3 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

वह सघन हरा वृक्ष
पत्तियां कड़वी जहर
गंध ऐसी कि उबकाई आ जाए
पेड़ फिर भी पेड़ होता है।

अभेद्य दुर्ग की तरह सुरक्षित
लाखों दृश्यादृश्य जीवों का जीवनहार

कड़वा नहीं होता तो बचता क्या
रसलोलुप निगाहों के आखेट से!
बनता क्या कीट-पतंगों का यह
नैसर्गिक अभयारण्य!!