भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मुक्ति की कामना / इंदुशेखर तत्पुरुष" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
11:03, 3 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण
कितनी जगहों पर
कितनी यात्राएं कर चुका अब तक
कहां रहा याद !
हर नई जगह एक नया लोक
हर नया संबंध एक पुनर्जन्म की तरह
एक ही जीवन में जैसे देख लिए
अनेक जन्मान्तर।
देशान्तरों के मध्य दौड़ते-भागते
हांफने लगे हैं प्राण।
ढोते-ढोते
बाहरी छापों और खरोंचों को
निढाल हो चली आत्मा
करने लगती है मुक्ति की कामना।