भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आंधियां : एक / इंदुशेखर तत्पुरुष" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:17, 26 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण
जिस वेग से आती हैं
उतर जाती हैं उसी वेग से
उन्हें फुर्सत नहीं
इतनी, कि पूछ ले
तुम्हारा हाल
बांट ले अहसास
सुख के, दुख के
कि सुना दे किस्से देश-देशान्तर के।
कब, टिक पायी हैं आंधियां
एक ठौर,
थोड़ी भी देर।