भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उत्तर आधुनिकता : दो / इंदुशेखर तत्पुरुष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इंदुशेखर तत्पुरुष |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:28, 26 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

उत्तर की खोज में चलते हुए कुछ लोग
रचते गये प्रश्नों की पहेलियां
चलते हुए दक्षिण के विपरीत
चलते हुए पूर्व और पश्चिम से दूर
और इस तरह चलते हुए निरंतर
होते गये उत्तरविहीन।

ये यह भूल चुके थे कि
उत्तर के एक बाजू में
खिलखिलाती है प्राची
तो झूमती प्रतीची दूसरे बाजू में
और मुस्कुराता है आंखों में आंखें
पिरोता हुआ दक्षिण
ठीक सामने।