भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरी नाव का बस यही है फ़साना / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=पूँजी...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | मेरी नाव का बस यही है फ़साना। | ||
+ | जहाँ हो मुहब्बत वहीं डूब जाना। | ||
+ | सनम को जिताना तो आसान है पर, | ||
+ | बड़ा ही कठिन है स्वयं को हराना। | ||
+ | |||
+ | न दिल चाहता नाचना तो सुनो जी, | ||
+ | था मुश्किल मुझे उँगलियों पर नचाना। | ||
+ | |||
+ | बढ़ा ताप दुनिया का पहले ही काफ़ी, | ||
+ | न तुम अपने चेहरे से ज़ुल्फ़ें हटाना। | ||
+ | |||
+ | कहीं तोड़ लाऊँ न सचमुच सितारे, | ||
+ | सनम इश्क़ मेरा न तुम आजमाना। | ||
+ | |||
+ | है बेहतर बनाने की तरकीब उसकी, | ||
+ | बनाकर मिटाना मिटाकर बनाना। | ||
</poem> | </poem> |
22:29, 15 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण
मेरी नाव का बस यही है फ़साना।
जहाँ हो मुहब्बत वहीं डूब जाना।
सनम को जिताना तो आसान है पर,
बड़ा ही कठिन है स्वयं को हराना।
न दिल चाहता नाचना तो सुनो जी,
था मुश्किल मुझे उँगलियों पर नचाना।
बढ़ा ताप दुनिया का पहले ही काफ़ी,
न तुम अपने चेहरे से ज़ुल्फ़ें हटाना।
कहीं तोड़ लाऊँ न सचमुच सितारे,
सनम इश्क़ मेरा न तुम आजमाना।
है बेहतर बनाने की तरकीब उसकी,
बनाकर मिटाना मिटाकर बनाना।