"नफ़रतों की आग में किसका / सुरेश चन्द्र शौक़" के अवतरणों में अंतर
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश चन्द्र शौक़ }} Category:ग़ज़ल नफ़रतों की आग में किसक...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सुरेश चन्द्र शौक़ | |रचनाकार=सुरेश चन्द्र शौक़ | ||
+ | |संग्रह = आँच / सुरेश चन्द्र शौक़ | ||
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
14:44, 10 अगस्त 2008 के समय का अवतरण
नफ़रतों की आग में किसका निशाँ रह जायेगा
राख हो जायेगा सब कुछ बस धुआँ रह जायेगा
आग तो मज़हब मकीनों के नहीं पहचानती
जल गई बस्ती तो क्या तेरा मकाँ रह जायेगा?
चाहे सूली पर उसे लटकाओ तुम या ज़ह्र दो
वो अगर हक़—गो है तो उसका बयाँ रह जायेगा
अपनी—अपनी ज़िद पे हम नाहक अगर क़ाइम रहे
फ़ासिला जो दरमयाँ है दरमयाँ रह जायेगा
ज़ख्मे—दिल अव्वल तो भरने का नहीं ऐ दोस्तो !
और अगर भर भी गया तो भी निशाँ रह जायेगा
टूटते जाते हैं एक इक करके अहले—दिल के साज़
कौन तेरी बज़्म में अब नग़्मा—खाँ रह जायेगा
रफ़्ता—रफ़्ता मह्व हो जायेगा हर नक़्शे—हसीं
ज़िह्न में बस उनकी यादों का निशा~म रह जायेगा
कुछ कहूँ तो बद्गुमानी उसकी मिट जायेगी ‘शौक़’!
चुप रहूँ लेकिन तो लु्त्फ़े—दास्ताँ रह जायेगा
मकीन=मकान में रहने वाला;नग़मा—खाँ=गायक;मह्व हो जाना=मिट जाना; बदगुमानी=शक