भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पुतली / जगदीश गुप्त" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश गुप्त |अनुवादक= |संग्रह=नाव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:36, 3 मई 2018 के समय का अवतरण

नाश औ निर्माण के दोनों ध्रुवों के बीच,
सारी ज़िन्दगी तिरती
जागरण में, स्वप्न में, सुख-दुख सँजोए —
ठीक पुतली की तरह फिरती

चिर-शयन बन
शीश पर जब मृत्यु आ घिरती,
फिर नहीं फिरती,नहीं तिरती।