भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिन कटे हैं धूप चुनते / अवनीश त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवनीश त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
<poem> | <poem> | ||
रात कोरी कल्पना में | रात कोरी कल्पना में | ||
− | दिन कटे हैं धूप | + | दिन कटे हैं धूप चुनते |
प्यास लेकर | प्यास लेकर | ||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
भक्ति बैठी रो रही अब | भक्ति बैठी रो रही अब | ||
− | तक धुंए का मन्त्र सुनते | + | तक धुंए का मन्त्र सुनते |
छाँव के भी | छाँव के भी | ||
पंक्ति 29: | पंक्ति 29: | ||
देह की निष्ठा अभागिन | देह की निष्ठा अभागिन | ||
− | जल उठी संकोच बुनते | + | जल उठी संकोच बुनते |
सौंपकर | सौंपकर | ||
पंक्ति 39: | पंक्ति 39: | ||
दुःख हुए संतृप्त लेकिन | दुःख हुए संतृप्त लेकिन | ||
− | सुख रहे हर रोज घुनते | + | सुख रहे हर रोज घुनते |
</poem> | </poem> |
00:03, 7 मई 2018 के समय का अवतरण
रात कोरी कल्पना में
दिन कटे हैं धूप चुनते
प्यास लेकर
जी रहीं हैं
आज समिधाएँ नई
कुण्ड में
पड़ने लगीं हैं
क्षुब्ध आहुतियां कई
भक्ति बैठी रो रही अब
तक धुंए का मन्त्र सुनते
छाँव के भी
पाँव में अब
अनगिनत छाले पड़े
धुन्ध-कुहरे
धूप को फिर
राह में घेरे खड़े
देह की निष्ठा अभागिन
जल उठी संकोच बुनते
सौंपकर
थोथे मुखौटे
और कोरी वेदना
वस्त्र के
झीने झरोखे
टांकती अवहेलना
दुःख हुए संतृप्त लेकिन
सुख रहे हर रोज घुनते