भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक रहिस दुनिया / राकेश रंजन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राकेश रंजन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:30, 23 मई 2018 के समय का अवतरण

एक रहिस तोता
तैरिस था बनेबन लगाइस था गोता
वही मिलिस एक रोज ठुनक-ठुनक रोता !

एक रहिस मैना
छमकिस थी छनेछन नचाइस थी नैना
उसने ही छीन लिहिस तोते का चैना !

एक रहिस दुनिया
मजा-मस्त चाभिस दिस प्रेम-रसित बुनिया
प्रेम-राग ओटिस विथ घोटिस हरमुनिया !